
fracas in the assembly : विधानसभा के विशेष सत्र के दुसरे दिन आज सभा के दौरान अभूतपूर्व स्थिति बनी है जब पक्ष- विपक्ष के सदस्य अजय चन्द्राकर और शिव डहरिया एक दुसरे की तरफ दौड़ पड़े थे।
READ MORE : हंसिका मोटवानी की शादी की रस्मे हुई शुरू, सोशल मीडिया पर छाए मेहंदी सेरेमनी के फोटोज
सदन की कारवाई शुरू होने के 10 मिनट बाद ही यह स्थिति बनी जब अजय चन्द्राकर, बृजमोहन अग्रवाल अपने वक्तव्य के दौरान मंत्री शिव डहरिया और कांग्रेस विधायको की बात पर नाराजगी जता रहे थे अजय और बृजमोहन सत्ता पक्ष की ओर से लपके। यह देख अन्य विधायको ने बीच-बचाव किया था।
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा आरक्षण विधेयक सदन में पेश किया गया हैं। जिसे भाजपा और विपक्ष की ओर से विधेयक को रोका जा रहा हैं।राज्य में शिक्षा ओर रोजगार प्रभावित हो रही हैं। भाजपा की ओर दे आरक्षण को रोकना शर्मनाक हैं।आरक्षण हम लाकर रहेंगे, सदन में आज जो घटना हुई हैं वह शर्मनाक हैं। विपक्ष ने अपना आप खो दिया है। विपक्षी विधायक हाथापाई पर उतर आये हैं।
latest news Videos यहां देखें: