होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DHAR NEWS : धार में खून से लाल हुई सड़क, एक ही परिवार के 4 लोगों की एक्सीडेंट में मौत, परिवार - गांव में पसरा मातम

DHAR NEWS : धार में खून से लाल हुई सड़क, एक ही परिवार के 4 लोगों की एक्सीडेंट में मौत, परिवार - गांव में पसरा मातम

धार : मध्य प्रदेश के धार में सोमवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे 04 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। जो की एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक और पिकअप ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से 04 की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

 हादसा बदनावर क्षेत्र में हुआ 

मिली जानकारी के अनुसार, पांडा गांव की रहने वाली आनंदी (15), भूरी (13), सुहानी (8) और शुभम मेदा (25) एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजोद थाना क्षेत्र के कोटेश्वर के पास एक गांव में अपनी महिला रिश्तेदार के घर आयोजित रात्रि जागरण में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कनवान पुलिस थाना क्षेत्र के बिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास कोड-बिडवाल सड़क पर उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने से एक पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे चारों की मौत हो गई। 

चारों मृतक चचेरे भाई-बहन थे

बताया जा रहा है कि चारों मृतक चचेरे भाई-बहन थे। जिनकी मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना सोमवार रात करीब 08 बजे की है। 

चारों के शरीर विकृत हो गए

पुलिस के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार चारों के शरीर विकृत हो गए और बाइक का इंजन भी निकल गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को शासकीय अस्पताल बदनावर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया.

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश 

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही देर रात धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस दौरान कई अधिकारीगण व पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद थें। कलेक्टर ने रात्रि में ही क्षमता से अधिक मजदूरों को भरकर सफर करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए है।

 



संबंधित समाचार