होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Police Bharti 2026: 7.51 लाख युवाओं का इंतजार खत्म! MPESB ने आरक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख की जारी

MP Police Bharti 2026: 7.51 लाख युवाओं का इंतजार खत्म! MPESB ने आरक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख की जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा अब 9 दिसंबर से शुरू होगी। जिसका एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। 

एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

बता दें कि पहले परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन पुलिस विभाग की दूसरी परीक्षा के आयोजन के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया था।
अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी जानकारी और एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर नजर बनाए रखें।

7,500 पदों पर नियुक्ति की जानी है

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,500 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें जिला पुलिस बल के 6,800 और विशेष सशस्त्र बल (SAF) के 700 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए करीब 7.51 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। समय 120 मिनट यानी 2 घंटे मिलेगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

चयन प्रक्रिया 

चयन सिर्फ लिखित से नहीं होगा बल्कि फाइनल मेरिट लिखित के 100 अंक और फिजिकल के 100 अंक यानी कुल 200 अंकों पर बनेगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।




 


संबंधित समाचार