होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मेरा नाम श्रीकांत त्यागी से क्यों जोड़ा, 11 करोड़ हर्जाना दो- पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का नोएडा पुलिस कमिश्नर पर मानहानि दावा

मेरा नाम श्रीकांत त्यागी से क्यों जोड़ा, 11 करोड़ हर्जाना दो- पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का नोएडा पुलिस कमिश्नर पर मानहानि दावा

NOIDA : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार पर 11 करोड़ 50 लाख का मानहानि दावा किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस कमिश्नर पर श्रीकांत त्यागी मामले में लग रहे आरोपों की बिना जांच के बदनाम करने का आरोप लगाया है। मौर्य ने कहा, खुद आज ही विधानसभा का पास जारी किया गया, मैं किसी और को कैसे दे सकता हूं, वो भी 2022 का पास। उन्होंने कहा श्रीकांत के पास 2023 का पास था, तो इसका जवाब भाजपा दे। मौर्य ने आगे कहा मैं श्रीकांत त्यागी को जानता हूं या नहीं, इससे पहले भाजपा बताए कि उनके नेताओं के साथ त्यागी की फोटो कैसे आई?  श्रीकांत त्यागी का पांच अगस्त को महिला से गाली--गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था।  थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था  पुलिस की जांच पड़ताल चल ही रही थी कि उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिया था, इसी मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार पर मानहानि का दावा किया है। पुलिस कमिश्नर को भेजे 11 करोड़ 50 लाख का मानहानि के नोटिस में  स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस कमिश्नर पर श्रीकांत त्यागी मामले में लग रहे आरोपों की बिना जांच के बदनाम करने का आरोप लगाया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कमिश्नर ने बिना जांच के उनका नाम लिया है। इस वजह से वह अब उन पर मानहानि का दावा करेंगे। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसको  भाजपा की साजिश भी करार दिया है। त्यागी के साथ नाम जुड़ने को लेकर मौर्य ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को आड़े हाथ लिया। स्वामी प्रसाद ने कहा, श्रीकांत त्यागी ने नहीं बल्कि पुलिस कमिश्नर ने मेरा नाम उछाला है। मेरा जनाधार बढ़ा हुआ है। भाजपा इस बात से घबराती है और इसी कारण से बार-बार मेरा नाम उछाला जा रहा है। 


संबंधित समाचार