होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने मुसलमान को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग, कहा - 2-3 मुस्लिम मंत्री तो होने चाहिए

BHOPAL NEWS : पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने मुसलमान को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग, कहा - 2-3 मुस्लिम मंत्री तो होने चाहिए

भोपाल : अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान ने केंद्र में मुसलमानों को मंत्री बनाने की मांग की। नियाज खान ने X पर पोस्ट शेयर कर केंद्रीय सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री न होने का मुद्दा उठाया। इतना ही इन्ही उन्होंने बीजेपी और RSS से विनम्र निवेदन कर  2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने की बात कही। 

भारत में मुसलमान की संख्या अधिक फिर भी मुस्लिम मंत्री नहीं 

दरअसल, पूर्व IAS अधिकारी ने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि बांग्लादेश में एक करोड़ हिन्दू हैं, वहां की सरकार ने दो हिन्दू मंत्री बनाए हैं.जो की ख़ुशी की बात है।  लेकिन भारत सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं जबकि यहां बीस करोड़ मुसलमान हैं।

नियाज खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया में हुआ वायरल

इसी के चलते रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान ने केंद्र सरकार में 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने की मांग की। इतना ही नहीं इस संबंध में उन्होंने बीजेपी और RSS से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि कृपया 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर गंभीर चिंतन करें। नियाज खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल। 
 


संबंधित समाचार