होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Crime News: पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने किसान परिवार पर तानी पिस्टल!, मामला दर्ज

Crime News: पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने किसान परिवार पर तानी पिस्टल!, मामला दर्ज

राकेश कानूनगो, नागदा: उज्जैन जिले अंतर्गत महिदपुर रोड थाना क्षेत्र के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। किसान परिवार ने पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी, गुर नेस्ट बस सर्विस के संचालक एवं जिला पंचायत सदस्य के पुत्र प्रताप सिंह गुर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें उनके हाथ में पिस्टल दिखाई देने की बात कही जा रही है।

दी जान से मारने की धमकी

फरियादी संदीप सेन के अनुसार, 18 जून की शाम वह अपने भाई गोविंद सेन के साथ खेत पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी दौरान प्रताप सिंह गुर अपने साथियों के साथ पहुंचे और जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया तथा आरोप है कि प्रताप सिंह गुर ने पिस्टल निकालकर किसान परिवार की ओर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

भूमि विवाद पर हुई घटना

पीड़ित परिवार का कहना है कि विवादित भूमि की पटवारी द्वारा पहले ही नाप-जोख कर दोनों पक्षों की सीमाएं तय की जा चुकी हैं। इसके बावजूद उनकी जमीन पर जबरन खुदाई कराई जा रही थी।

मामले में एफआईआर दर्ज

महिदपुर रोड थाना प्रभारी रामसिंह बामोर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।


संबंधित समाचार