प्रवीण सोनी,बड़वानी: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को बड़वानी दौरे के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस, राम मंदिर चंदा मामले, चंपत राय और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला।
चंपत राय की भूमिका पर सवाल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे को लेकर उठे सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
RSS पर साधा निशाना
इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े जमीन के मुद्दे का भी उल्लेख किया और इस पर पारदर्शिता की मांग की। हालांकि, ट्रस्ट को दी गई जमीन के संबंध में दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि जमीन नियमों और वैधानिक प्रक्रिया के तहत दी गई है तो उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी वैध प्रक्रिया से नहीं, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पर जमीन मामले को लेकर आरोप लगाए प्रेस वार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए भाजपा की कार्यशैली की आलोचना की।