होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WEATHER UPDATE : MP के 40 जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, जानें आपके शहर का हाल

WEATHER UPDATE : MP के 40 जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, जानें आपके शहर का हाल

भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। लेकिन अब भी प्रदेश के 40 जिलों में बारिश की एंट्री नहीं हुई है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही बाकी जिलों में भी मानसून दस्तक देगा। फिलहाल आज प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 

भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

5 जुलाई तक मानसून पहुंच सकता है

वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में अभी मानसून नहीं पहुंचा है।मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जुलाई तक इन जिलों में मानसून पहुंच सकता है। 

धीरे-धीरे सिस्टम आगे बढ़ रहा

मौसम विभाग के अनुसार, सिस्टम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जिसकी वजह से अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी और शेष जिलों में बारिश का सिलसिला जारी हो जायेगा। 


संबंधित समाचार