Governor Mangubhai Patel: मध्यप्रदेश में पहली बार सिकलसेल और थैलीसीमिया जांच की एडवांस मशीन गजेल का प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को पिज्जा कोल्ड्रिंक से दूरी और मिलेट खाने व्यायाम करने की नसीहत दी है। दरअसल राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन 2047 के लिए प्रदेश के 6 जिलों के 6 विकासखंडों का चयन कर वहां गजेल मशीन भेजी गई हैं, जिनमें से पहली मशीन बैतूल के भीमपुर पहुंची है।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का भीमपुर ब्लॉक सिकलसेल और थैलीसीमिया के मामलों में काफी सम्वेदनशील है। अकेले भीमपुर ब्लॉक में ही सिकलसेल के एक हजार से ज्यादा वाहक और 132 रोगी मिले हैं। सिकलसेल की रोकथाम के लिए प्रदेश के 6 विकासखंडों ने एडवांस मशीन गजेल भेजी है जिसकी मदद से अब स्क्रीनिंग और रिपोर्ट बहुत कम समय और बिना खर्च के सम्भव हो जाएगा।
मशीन गजेल का उद्घाटन करने बैतूल पहुंचे मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगू भाई पटेल युवाओं से अपील करतेहु कहा कि बच्चों और युवाओं को पिज्जा और कोल्ड्रिंक जैसे खानपान दे दूरी बनाकर रोज व्यायाम करने की सलाह दी । राज्यपाल ने लोगों से भोजन में मिलेटबयानी मोटे अनाज को शामिल करने कहा। उनहोंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 2047 तक सिकलसेल मुक्त बनाने के संकल्प लिया है ऐसे में सबसे ज़रूरी है ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग और उपचार जो गजेल मशीन जैसे आधुनिकन उपकरणों से ही सम्भव है।