होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS l बड़ी खबर ! जबलपुर के इस रेस्टोरेंट में बाथरूम के पानी से बना रहा था भोजन, खाद्य विभाग ने लाइसेंस किया निलंबित

JABALPUR NEWS l बड़ी खबर ! जबलपुर के इस रेस्टोरेंट में बाथरूम के पानी से बना रहा था भोजन, खाद्य विभाग ने लाइसेंस किया निलंबित

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में खाद्य विभाग की टीम ने सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण के दौरान किचन की साफ-सफाई में कमी और गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद रेस्टोरेंट का रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई गुरुवार देर शाम की गई।

बाथरूम के पानी से सब्जियां धोई जा रही थीं

दरअसल, जबलपुर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की टीम एक विशेष जांच अभियान चला रही है। इसी के चलते 29 अक्टूबर को राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने साउथ सिविल लाइन स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जहां बाथरूम के पानी से सब्जियां धोई जा रही थीं और अस्वच्छ व्यवस्था के बीच भोजन तैयार किया जा रहा था।

रेलवे में सप्लाई किया जा रहा था भोजन

इतना ही नहीं इस भोजन को रेलवे यात्रियों को भी सप्लाई किये जा रहे थे। जिसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर उसे सील कर दिया गया।।


संबंधित समाचार