होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAISEN NEWS ; रायसेन में यात्रियों से भरी 2 बसों में हुई टक्कर, एक्सीडेंट में 5 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

RAISEN NEWS ; रायसेन में यात्रियों से भरी 2 बसों में हुई टक्कर, एक्सीडेंट में 5 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे 146 पर दो बसों की आमने सामने टक्कर होने के चलते 5 लोगों की दुखद मौत हो गई। जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि  बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि मौके पर चीख पुकार मच गई। 

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ 

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे के आस पास की है। बताया जा रहा है कि एक बस रायसेन से भोपाल की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस भोपाल से सागर जिले के केसली की तरफ जा रही थी। इस दौरान बिलखिरिया के पास दोनों बसों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके चलते हादसे में 5 की मौत हो गई। 

 कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा मौके पर मौजूद 

इधर, एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वही हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। इधर, एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

भोपाल से सागर जा रहे यात्रियों की हुई मौत 

तो वही हादसे को लेकर एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि भोपाल-सागर रूट पर चलने वाली बसें आपस में टकराई हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, भोपाल की तरफ से आ रही बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना खरबई थाना चौकी अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई है। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है। 
 


संबंधित समाचार