Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, भाजपा महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी और राज्य में तापमान वृद्धि के साथ कई महत्वपूर्ण आयोजन भी होंगे।
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा संस्थान पहुंचेंगे, जहां वे चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना कार्यक्रम में शामिल होकर 10वीं और 12वीं के टॉप छात्रों को सम्मानित करेंगे। प्रत्येक मेधावी छात्र को ₹2 लाख तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। शाम 4:30 बजे वे नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक अन्य कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान शुरू
भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party आज से अपने 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। यह अभियान 21 जून तक चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी नेता सीधे जनता से जुड़ेंगे। 10 जून: जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी, 12 से 14 जून: मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं, 15 से 17 जून: ग्राम और बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम, 17 से 20 जून: योग दिवस की तैयारियां, और 21 जून: बड़े पैमाने पर योग दिवस आयोजन किया जाएगा।
मेधावी छात्रों का सम्मान
CM विष्णुदेव साय आज मेधावी श्रमिक बच्चों का सम्मान करेंगे। ये सम्मान समारोह नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत होगा, जहां पर 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉप-10 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दोपहर 2:30 बजे होगा। इस बीच पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के बच्चों को सम्मान मिलेगा। प्रत्येक मेधावी छात्र को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। साथ ही दोपहिया वाहन खरीदने के लिए भी 1 लाख रुपये का विशेष अनुदान दिया जाएगा, और हर चयनित छात्र को कुल 2 लाख रुपये का लाभ मिलेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें” थीम पर कार्यक्रम होगा। विजेताओं को ₹5000 तक का पुरस्कार मिलेगा। रायपुर के निजी होटल में प्रतियोगिता होगी, विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, ये आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के द्वारा किया जायेगा, इस प्रतियोगिता की थीम "प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें" के पर रखी गई है,प्रतियोगिता में 4 आयु वर्गों में होगी जिसमें दिव्यांगजन भी भाग ले सकेंगे। प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय ₹4000, तृतीय ₹3000 रखा गया है। वहीं इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुबह 9:30 बजे तक पंजीयन अनिवार्य है।
कैबिनेट बैठक 9 जून को
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 जून को कैबिनेट की बैठक होगी। साय कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण विषयों पर मुहर लगेगी। ये बैठक 9 जून को सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में की जाएगी।
मौसम और तापमान अपडेट
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त हो गई है। लेकिन इस बीच सबसे ज़्यादा राजनांदगांव और रायपुर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया है। इसके अलावा बिलासपुर में 41.8, दुर्ग में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज, जगदलपुर में 38.5, अंबिकापुर में 36.6 डिग्री तापमान दर्ज और बेमेतरा में तापमान 40.8, सक्ती में 40.8 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों में तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है।
जल संरक्षण अभियान
राज्य में “मोर गांव-मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। मनरेगा के तहत 11 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है, जिनमें 57% महिलाएं शामिल हैं। हजारों जल संरक्षण संरचनाओं और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया गया है।
निकाय चुनाव परिणाम
हाल ही में हुए निकाय और पंचायत उपचुनावों में कांग्रेस ने कई क्षेत्रों में बढ़त का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि 500 से अधिक पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित हैं और कई वार्डों में जीत दर्ज की गई है।