होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Virat Kohli के पब पर दर्ज हुई FIR, पुलिस ने इस वजह से लिया एक्शन...

Virat Kohli के पब पर दर्ज हुई FIR, पुलिस ने इस वजह से लिया एक्शन...

विराट कोहली तो इस वक्त लंदन में है। वो T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न खत्म होने वाली रात ही लंदन के लिए रवाना हो गए थे क्योंकि उनकी बीवी और बच्चे वहीं हैं, लेकिन, इधर भारत में उनके रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने रविवार देर रात पब खोले जाने पर कार्रवाई की। 

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के कई पबों के प्रबंधन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया। इनमें से एक पब क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाली भी है। इसका नाम वन8 कम्यून पब है। पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई की रात को पब कथित तौर पर 1:20 बजे तक खुला था, जो कि नियमों के खिलाफ है। क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन ने वन 8 कम्यून पब के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की है।

बताया जा रहा है कि जब सब-इंस्पेक्टर रात 1:20 बजे पब में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पब में ग्राहक मौजूद हैं। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य पबों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।


संबंधित समाचार