होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhindwara news : बड़ी खबर ! छिंदवाड़ा में महिला हेड कॉन्स्टेबल ने आग लगाकर दी जान, कारणों का पता लगाने जुटी पुलिस

Chhindwara news : बड़ी खबर ! छिंदवाड़ा में महिला हेड कॉन्स्टेबल ने आग लगाकर दी जान, कारणों का पता लगाने जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में महिला प्रधान आरक्षक ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली। मृतक दीपा नेगी पुलिस विभाग में पिछले 15 वर्षों से सेवा दे रही थीं। जिन्होंने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार सुबह खुद के मकान में आग लगाकर अपंनी जान ले ली। घटना से पुलिस विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

देहात थाना क्षेत्र स्थित प्रियदर्शनी कॉलोनी का मामला

मामला छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र स्थित प्रियदर्शनी कॉलोनी का है। जहां आज 42 वर्षीय दीपा नेगी ने अपने ही घर में सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब पड़ोसियों ने घर से उठते हुए धुए को देखा। इसके बाद घर वाले जब मौके पर पहुंचे तो दीपा नेगी घर में मृत पड़ी मिली। घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

नुकंपा नियुक्ति मिली थी

बताया जा रहा है कि पति के निधन के बाद दीपा नेगी को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। लेकिन पति की मौत से दीपा इतनी ज्यादा दुखी थी कि वो डिप्रेशन में चली गई। जिसके बाद से उनका इलाज नागपुर में चल रहा था। मृतिका की एक 15 साल की बेटी है। जिसे अपनी मां की मौत का गहरा सदमा लगा है। 

पुलिस सभी पहलुओं से की जा रही जांच 

इधर, हादसे को लेकर दीपा की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर से गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए निकली थी। लेकिन वो अपने ससुराल चली गई। जहां उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
 


संबंधित समाचार