होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur news: बाइक सवार पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, 1 की हालत गंभीर

Chhatarpur news: बाइक सवार पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, 1 की हालत गंभीर

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई। दोनों बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी अज्ञात तेज रफ़्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुखद एक्सीडेंट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर 

जानकारी के अनुसार, बड़ेरापुरा (सौंप) में रहने वाले 52 वर्षीय कृपाल सेन, उनका 30 वर्षीय बेटा कुंती सेन और एक अन्य 19 वर्षीय हेमंत कुशवाहा एक ही बाइक से छतरपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महोबा रोड की ओर से तेज रफ्तार सामने से आ रही बोलेरो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले बेटे ने तोडा दम 

हादसे में कृपाल सेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कुंती सेन और हेमंत कुशवाहा को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां अस्पताल पहुंचने पर कुंती सेन को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल हेमंत कुशवाहा का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

आरोपी चालक की तलाश जारी 

फिलहला पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। 
 


संबंधित समाचार