होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jobat Farmers Protest: जोबट में खाद किल्लत, किसानों का हल्लबोल, किया प्रदर्शन

Jobat Farmers Protest: जोबट में खाद किल्लत, किसानों का हल्लबोल, किया प्रदर्शन

कांतिलाल राठौर, अलीराजपुर: आलीराजपुर जिले के जोबट में खाद की किल्लत और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों का आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान जोबट एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 

किसानों ने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे उन्हें खाद प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने क्षेत्र में खाद की किल्लत और कालाबाजारी पर भी चिंता जताई तथा प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। 

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहीं एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और खाद उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों का जल्द समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


संबंधित समाचार