होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BETUL NEWS ; खेत मे जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, किसान की नीचे दबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

BETUL NEWS ; खेत मे जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, किसान की नीचे दबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने  से एक किसान की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।  हादसा बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के पांढरा गांव में हुआ। 

मृतक पेशे से ट्रैक्टर चालक था

बताया जा रहा है कि मृतक अनिल भलावी (45) रोज की तरह खेत में काम कर रह था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। मृतक पेशे से ट्रैक्टर चालक था।  

कारणों की जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रानीपुर पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसा होना सामने आया है। मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार