होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : पूर्व IAS नियाज़ खान ने मुस्लिमों को पहनावा बदलने की दी सलाह, कहा - मॉब लिंचिंग से बचने बदले हुलिया

MP NEWS : पूर्व IAS नियाज़ खान ने मुस्लिमों को पहनावा बदलने की दी सलाह, कहा - मॉब लिंचिंग से बचने बदले हुलिया

भोपाल :अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व आईएएस नियाज खान ने इस बार मुस्लिमों को अपने पहनावे बदलने की नसीहत दे डाली । नियाज ने कहा कि दाढ़ी-टोपी से हो जाती है पहचान', इसलिए हो जाते है भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) का शिकार। नियाजा का यह पोस्ट सोशल मीडिया में जहां जमकर वायरल हो रहा है। तो वही दूसरी तरफ इस विवादित बयान को लेकर बहस छिड़ गई है। 

मॉब लिंचिंग से बचने का बताया तरीका 

नियाज खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत में मॉब लिंचिंग के ज्यादातर मामलों में पीड़ित कुर्ता, पायजामा, दाढ़ी और टोपी पहने हुए थे। उनका कहना है कि इस पहनावे से उनकी पहचान आसानी से हो जाती है। इसलिए मुस्लिमों को अपना ड्रेस और हुलिया बदल लेना चाहिए।

लोकतंत्र पर भी उठाए सवाल

एक अन्य पोस्ट में नियाज खान ने लोकतंत्र पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि कई आजाद देशों ने लोकतंत्र तो अपनाया, लेकिन उसके मूल सिद्धांत नहीं अपनाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के नाम पर नेता और अफसर जमकर पैसा लूटते हैं, जबकि जनता मुफ्त की सुविधाओं में व्यस्त रहती है।

मॉब लिचिंग की बढ़ती घटनाओं पर किया ट्वीट 

पूर्व आईएएस नियाज खान अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर विवादित बयान देते रहते हैं. इस बार उनका बयान मॉब लिचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर है। जो की सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 


संबंधित समाचार