होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS : अनूपपुर में करैत सांप का कहर: सोते समय दंपती और बेटी को डसा, मासूम की मौत

ANUPPUR NEWS : अनूपपुर में करैत सांप का कहर: सोते समय दंपती और बेटी को डसा, मासूम की मौत

अनूपपुर  : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भेड़वाटोला गांव में रात को सोते समय एक सांप ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को काट लिया। सभी लोग गहरी नींद में बिस्तर में सो रहे थे। तभी करैत सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची माधवी सिंह की मौत हो गई। जबकि दंपति का इलाज अस्पताल में जारी है। 

रात करीब 2:30 बजे की घटना

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे परिवार के मुखिया  भानु प्रताप सिंह को पैर की उंगली में किसी चीज के काटने का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत कमरे की लाइट जलाई तो बिस्तर पर एक करैत सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पता चला कि सांप ने पति-पत्नी के साथ उनकी छोटी बेटी को भी डस लिया था।

मासूम बच्ची की मौत

परिजन तीनों को तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं दंपती का अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बारिश के मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ने पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।


संबंधित समाचार