होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BLAGHAT NEWS : जहरीली गैस की चपेट में आने से किसान की मौत, कुएं में उतरने के दौरान हुआ हादसा

BLAGHAT NEWS : जहरीली गैस की चपेट में आने से किसान की मौत, कुएं में उतरने के दौरान हुआ हादसा

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक किसान की जहरीली गैस की चपेट में आने की वजह से मौत हो गई। किसान कुएं में लगी मोटर को बदलने के लिए कुएं में उतरा था। तभी उसका दम घुटा और पानी की गहराई में समां गया। घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रोशना के सितकुटोला गांव की है। 

घटना गुरुवार दोपहर की

घटना गुरुवार दोपहर की है। जहां कुएं के अंदर जाने से लक्ष्मण लिल्हारे (उम्र 50 वर्ष) की मौत हो गई। कुएं से जोर से धड़ाम की आवाज सुनाई देने पर लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक लक्ष्मण  की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

कुएं में उतरते ही हुए अचेत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को किसान लक्ष्मण लिल्हारे अपने खेतों और घर में पानी की सप्लाई सुचारू करने के लिए कुएं में उतरी मोटर को सुधारने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही वे कुएं के भीतर कुछ गहराई तक नीचे उतरे, वहां पहले से जमा कार्बन डाइऑक्साइड या अन्य किसी जहरीली गैस के भारी प्रभाव में आ गए। गैस के कारण उनका दम घुटने लगा और वे अचानक अचेत होकर कुएं के तलवे में जा गिरे। इधर, युवक की असमय हुई मौत से परिवार में मातम पासरा हुआ है। 


संबंधित समाचार