khargone News : खरगोन में किसान और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने मौत को लगाया गले 

khargone News : खरगोन में किसान और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने मौत को लगाया गले 

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो अलग-अलग जगहों पर आत्महत्या की घटना घटित हुई है। एक तरफ 18 वर्षीय ग्रामीण किसान ने फांसी लगाकर खुद को मौत के घाट उतार दिया। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के 52 वर्षीय कर्मचारी ने आत्महत्या कर लिया है। 

किसान ने मौत को लगाया गले 

आपको बता दें कि पहला मामला खरगोन जिले के भसनेर की है। जहां 18 वर्षीय किसान ने खेत में फांसी के फंदे पर झूलकर खुद को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम कुंदन सिंह बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसान ने आत्महत्या किन कारणों से किया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। 

वहीं दूसरा मामला खरगोन के सेगांव का है। जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अखिलेश त्रिवेदी उम्र 52 साल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम गोलवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू के पद पर पदस्थ था। फिलहाल सेगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। 


संबंधित समाचार