होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHAHDOL NEWS : शहडोल में झाड़-फूंक करने वाले बाबा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

SHAHDOL NEWS : शहडोल में झाड़-फूंक करने वाले बाबा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल में अंधविश्वास और जादू-टोना के संदेह में एक युवक ने बाबा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौरा की। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। 

मृतक की पहचान राजबहोर के रूप में हुई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजबहोर के रूप में हुई है। वह गांव में झाड़-फूंक करने के लिए आया था। इसी दौरान गांव निवासी भीमसेन को उस पर जादू-टोना करने का शक हो गया। इसी के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

जादू-टोना के शक में कुल्हाड़ी से की हत्या

दरअसल, शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा निवासी बुद्धसेन की बेटी की तबीयत खराब थी। इलाज के साथ-साथ झाड़फूंक कराने के उद्देश्य से उसने सीधी निवासी बाबा राज बहोर को अपने घर बुलाया था। इसी दौरान झाड़ फूंक की प्रक्रिया चल रही थी कि बुद्धसेन का भाई भीमसेन वहां पहुंच गया और उसने बाबा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण बाबा राज बहोर की मौके पर ही मौत हो गई।

 


संबंधित समाचार