होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

electrician on strike : मध्यप्रदेश के 70 हजार से ज्यादा बिजलीकर्मी करेंगे हड़ताल, आम लोगों की बढ़ेगी मुश्किले

electrician on strike : मध्यप्रदेश के 70 हजार से ज्यादा बिजलीकर्मी करेंगे हड़ताल, आम लोगों की बढ़ेगी मुश्किले

electrician on strike : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार से 70 हजार से ज्यादा बिजली कर्मचारी हड़ताल करने वाले है यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इंप्लाइज एवं इंजीनियर्स के बैनरतले वे कामों का बहिष्कार भी करेंगे।

READ MORE : पारिवारिक कारणों के चलते घर से लापता हुआ CRPF 80वीं बटालियन का जवान लौटा घर, मध्यप्रदेश में कर रहा था गुजर-बसर

न तो लाइन फॉल्ट सुधारेंगे और न ही नए बिजली कनेक्शन देने की प्रोसेस करेंगे। ऐसे में आम लोगों के सामने मुश्किलें बढ़ जाएंगी। आउटसोर्स कर्मचारी पहले ही हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसका समर्थन भी यूनाइटेड फोरम कर चुका है। संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ने उनका समर्थन किया है। फोरम के प्रवक्ता लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 24 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

READ MORE : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोधियों को मंत्री उषा ठाकुर ने बताया देशद्रोही, कांग्रेस ने विवाद को बताया RSS-BJP की साजिश

प्रदेश के बोर्ड, नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मी अपनी मांगों को पूर्ण कराने के संबंध में महाआंदोलन में शामिल होंगे। भोपाल के गोविंदपुरा में धरना प्रदर्शन करेंगे। फोरम के प्रदेश संयोजक केएस परिहार ने बताया कि इससे पहले 6 जनवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन में एनआरआई मीट के चलते यह स्थगित कर दी गई थी। हमें आश्वासन दिया गया था कि 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री के समक्ष बैठक कराई जाएगी, लेकिन यह अवधि बीत गई। अब तक कोई बैठक नहीं हुई और न ही मांगों पर विचार किया गया। इसी बीच 21 जनवरी से आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। वे कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। फोरम उनकी मांगों का समर्थन करता है। मंगलवार से हम भी कार्यों का बहिष्कार शुरू कर देंगे।

Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार