होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Election Results 2026: 5 राज्यों के नतीजे आज, दोपहर तक रुझान और शाम तक साफ तस्वीर...

Election Results 2026: 5 राज्यों के नतीजे आज, दोपहर तक रुझान और शाम तक साफ तस्वीर...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। सोमवार, 4 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनेगी। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए इन चुनावों को देश की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। सभी प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस, द्रमुक और Mamata Banerjee की तृणमूल कांग्रेस अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

बंगाल बना सबसे बड़ा मुकाबला

पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प है। भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं ममता बनर्जी ने 222 सीटें जीतने का दावा किया है। चुनाव से पहले हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसमें बीजेपी नेता के घर के बाहर फायरिंग का मामला भी शामिल है।

कहां कितनी सीटें

पश्चिम बंगाल – 294 सीटें
तमिलनाडु – 234 सीटें
असम – 126 सीटें
केरल – 140 सीटें
पुडुचेरी – 30 सीटें

कैसे होगी मतगणना

मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह चरणबद्ध और पारदर्शी तरीके से होगी, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती, इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे, हर सीट पर कई राउंड में काउंटिंग, हर राउंड के बाद अपडेट जारी होगा, सभी राउंड पूरे होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर अंतिम परिणाम घोषित करेंगे

कब तक आएंगे नतीजे

सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होते ही कुछ घंटों में शुरुआती रुझान मिलने लगेंगे। दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पश्चिम बंगाल में CAPF की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और सुरक्षित बनी रहे।

कहां देखें लाइव रिजल्ट

चुनाव परिणाम देखने के लिए आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जा सकते हैं। यहां हर सीट का लाइव अपडेट मिलेगा।

शेयर बाजार पर असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन चुनावी नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है। अगर परिणाम एग्जिट पोल के अनुरूप आते हैं, तो बाजार में शॉर्ट टर्म तेजी देखी जा सकती है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतें बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

फलता सीट पर अलग से नतीजे

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के चलते वहां 21 मई को वोटिंग होगी और 24 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आज का दिन देश की राजनीति के लिए बेहद अहम है। सुबह से शाम तक तस्वीर बदलती रहेगी और अंत में तय होगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी।


संबंधित समाचार