होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मई 2026 से लागू नए नियम: LPG कीमत, SBI चार्ज, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग में बड़ा बदलाव...

मई 2026 से लागू नए नियम: LPG कीमत, SBI चार्ज, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग में बड़ा बदलाव...

Rule Change: 1 मई 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर SBI क्रेडिट कार्ड चार्ज, ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन और बैंक छुट्टियां शामिल हैं।

LPG, CNG और PNG की नई कीमतें

हर महीने की तरह इस बार भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 मई को LPG सिलेंडर के दाम अपडेट किए हैं। घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों के नए रेट जारी किए गए हैं। इसके साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।

हवाई ईंधन (ATF) के नए रेट लागू

OTP आधारित गैस डिलीवरी सिस्टम को और सख्त किया जा सकता है। यह बदलाव सीधे तौर पर घर के बजट और ट्रांसपोर्ट खर्च को प्रभावित करेगा।

SBI Credit Card के नए नियम लागू

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 1 मई से लेट पेमेंट चार्ज में बदलाव किया गया है। ₹100–₹500 बकाया: ₹100 लेट फीस और ₹500–₹1000 बकाया: ₹500 लेट फीस है, इसके अलावा BPCL SBI कार्ड की एनुअल फीस रिवर्सल के लिए खर्च सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। यह बदलाव उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो समय पर बिल भुगतान नहीं करते।

Online Gaming सेक्टर में सख्ती

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए नियम लागू किए हैं।
मुख्य बदलाव ‘Online Gaming Authority of India (OGAI)’ का गठन किया है। गेम्स को 3 कैटेगरी में बांटा गया, Money Games, Social Games और  E-Sports शामिल हैं, Real money gaming प्लेटफॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। यूजर ट्रांजैक्शन की निगरानी बढ़ेगी। इससे ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
 
मुख्य छुट्टियां:

मई महीने में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। 1 मई लेबर डे, वीकेंड (शनिवार-रविवार), रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, ईद-उल-अजहा है, हालांकि, ग्राहक डिजिटल बैंकिंग के जरिए अपने काम आसानी से कर सकते हैं।

क्या होगा आम आदमी पर असर?

इन सभी बदलावों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। गैस और ईंधन महंगे/सस्ते होने से घरेलू बजट प्रभावित रहेगा। क्रेडिट कार्ड चार्ज बढ़ने से खर्च पर दबाव रहेगा। ऑनलाइन गेमिंग में सुरक्षा बढ़ेगी। बैंक छुट्टियों में डिजिटल सेवाओं पर निर्भरता बढ़ेगी। 1 मई 2026 से लागू हुए ये नए नियम आपकी दैनिक जिंदगी और खर्चों को प्रभावित करेंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप इन बदलावों को समझें और अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग उसी हिसाब से करें।


संबंधित समाचार