भारत के रेल नेटवर्क में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। Indian Railways ने जम्मू और श्रीनगर के बीच हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने 30 अप्रैल 2026 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 2 मई से नियमित रूप से चलेगी।
रूट और दूरी: 267 किमी का सफर आसान
यह अत्याधुनिक ट्रेन Jammu Tawi से Srinagar तक लगभग 267 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा।
प्रमुख स्टॉपेज:
Udhampur
Shri Mata Vaishno Devi Katra
Banihal
Anantnag
क्या है खास इस वंदे भारत ट्रेन में?
20 कोच वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक तकनीकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। मुख्य फीचर्स ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, GPS आधारित यात्री सूचना सिस्टम, ऑटोमेटिक डोर सिस्टम, आरामदायक रिवॉल्विंग सीटें, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग, फायर सेफ्टी सिस्टम और पूर्णत: एसी कोच शामिल है।
कठिन पहाड़ी इलाकों में शानदार कनेक्टिविटी
यह ट्रेन पिर पंजाल पर्वत श्रृंखला के कठिन भूभाग से होकर गुजरती है। यह परियोजना Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link (USBRL) का हिस्सा है, जिसकी लागत करीब 43,780 करोड़ रुपये है। इस परियोजना की शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी और आखिरकार 2025 में कश्मीर घाटी को पूरे देश से रेल मार्ग से जोड़ने का सपना पूरा हुआ।
इंजीनियरिंग के चमत्कार:
अंजी और चिनाब ब्रिज रेल मंत्री इस अवसर पर दो ऐतिहासिक पुलों का दौरा भी करेंगे, साथ ही Anji Bridge और Chenab Bridge ये दोनों ब्रिज इस रेल प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाते हैं।
पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
नई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। पहले जहां केवल 8 कोच की ट्रेन चलती थी, अब 20 कोच के साथ अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। इससे टूरिज्म बढ़ेगा, स्थानीय रोजगार में वृद्धि होगी, व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एक नई जीवनरेखा है। यह प्रोजेक्ट भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।