उमरिया : मध्य प्रदेश में टाइगर हंटिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सामने आया है। जहां जंगल में महुआ की डोरी बीनने गई एक बुज़ुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे गांव में जहां दहशत का माहौल है। तो वही पुलिस ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।
झाड़ियों में छिपे बाघ ने किया हमला
जानकारी के अनुसार पनपथा बफर के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंसुरा के रहने वाले 60 वर्षीय अन्नू रजक सुबह महुआ बीनने के लिए जंगल गए थे। वे जंगल से महुआ चुन ही रहे थे कि तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के इस अचानक हमले में बुजुर्ग अन्नू रजक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बाघ ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
जंगल में मिला शव
ग्रामीणों के मुताबिक बाघिन ने वृद्ध को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गई। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर स्वजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घने जंगल में अन्नू रजक का शव मिला, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा
इस घटना की खबर से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बाघों के मूवमेंट और हमलों को लेकर लोगों में वन विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है। स्थिति की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ वन अमले को तैनात किया गया है।