होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : MP में 28 मई को रहेगी ईद की छुट्‌टी, शासन ने तारीखों में किया बदलाव, आदेश जारी

MP NEWS : MP में 28 मई को रहेगी ईद की छुट्‌टी, शासन ने तारीखों में किया बदलाव, आदेश जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में बकरीद का त्योहार इस बार 28 मई को मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी जहां जोरों शोरों से जारी है। तो वही मध्य प्रदेश शासन ने ईद उल जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। जिसके चलते अब ईद की छुट्टी 28 मई को रहेगी। जबकि पहले तारीख 27 मई घोषित की गई थी। इतना ही नहीं इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार शाम को आदेश भी जारी कर दिया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश किया जारी

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इदुज्जुहा बकरीद का अवकाश इस साल  28 मई को रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सरकारी कार्यालय, बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहेंगे। जबकि 27 मई को सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा।

दिल्ली - गुजरात में भी बदली अवकाश की तारीख

बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ साथ दिल्ली और गुजरात सरकार ने भी अवकाश की तारीखों में बदलाव कर दिया है। दरअसल,  इदुज्जुहा बकरीद के अवकाश को लेकर बैंक कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश सरकार से तिथि संशोधन की मांग की थी. बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग में ये कहा था कि जिस तरह से दिल्ली और गुजरात में सरकारों ने छुट्टी की तारीख में संशोधन किया है, ठीक उसी तरह से मध्यप्रदेश में भी ईद का अवकाश परिवर्तित किया जाए, जिससे ईद के दिन ही छुट्टी घोषित हो सके. इस संबंध में मध्यप्रदेश के बैंक कर्मियों के संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चिट्ठी भी लिखी थी.

भारत में ईद का चांद ना दिखने के कारण लिया फैसला

भारत में ईद का चांद ना दिखने के कारण इस बार ईदुज्जहा 28 मई को मनाया जा रहा है। इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने इसी दिन ईद का सरकारी अवकाश घोषित किया है। 
 


संबंधित समाचार