होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : इंदौर से दिल्ली भेजा जा रहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला, कांग्रेस ने 86 रुपये में कराई बुकिंग

MP NEWS : इंदौर से दिल्ली भेजा जा रहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला, कांग्रेस ने 86 रुपये में कराई बुकिंग

इंदौर : कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को  दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा तैयारियां जहां जोरों शोरों से जारी है। तो वही इस प्रदर्शन में देशभर से करीब 10 लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है। जिसके चलते बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश से भी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। इतना ही नहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला और पोस्टर भी ट्रेन के माध्यम से इंदौर से दिल्ली भेजा जा रहा  है। जिसकी बुकिंग 86 रुपये में की गई है। 

इंदौर से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे

दरअसल, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इंदौर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। इसी बीच रेलवे के पार्सल गोदाम से ज्ञानेश कुमार के पुतले की बुकिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, आधार कार्ड देकर 86 रुपये में पार्सल बुक किया गया।

वोट चोरी और निष्पक्षता को लेकर लगाए आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी और निष्पक्षता को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रेलवे पार्सल के माध्यम से पुतले दिल्ली भेजने की अपील भी की है।
 


संबंधित समाचार