होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

डैमेज लिवर रिपेयर के लिए इन सब्जियों का करें सेवन, जल्द ही दिखेगा फायदा, सेहत हो जाएगी फिर से तंदरुस्त

डैमेज लिवर रिपेयर के लिए इन सब्जियों का करें सेवन, जल्द ही दिखेगा फायदा, सेहत हो जाएगी फिर से तंदरुस्त

लिवर हमारे बॉडी का एक ऐसा अंग है। जो दिन रात काम करता है और हमे स्वस्थ रखता है। यह खून को साफ़ करता है। जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है और पाचन को बेहतर करता है। अगर लिवर काम करना बंद कर दे तो सेहत बिगड़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते हम्हे भी लिवर की देखरेख यानि की लाइफस्टाइल को सही और बेहतर करने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपको लिवर को बेहतर करने और डैमेज लिवर को रिपेयर करने के कुछ फल और सब्जियों के बारे में बताने जा रहे है। जिनका सेवन करने से जल्द ही आपकी सेहत और लिवर ठीक हो जायेगा। 

नींबू

नींबू का सेवन भी लिवर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं. नींबू शरीर में फैट के पाचन की प्रक्रिया को तेज करता है. इससे लिवर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम होती है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा घटता है.

ब्रोकली - 

ब्रोकली में सल्फर यौगिक पाए जाते हैं जो लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं. यह पाचन सुधारती है और लिवर में सूजन कम करती है, हफ्ते में 3–4 बार सलाद या हल्की भाप में पकाकर खाना फायदेमंद रहता है.

पालक

पालक में क्लोरोफिल, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं. यह लिवर में जमा जहरीले तत्वों को बांधकर बाहर निकालता है. रोज सब्जी, सूप या जूस के रूप में सेवन करने से फैटी लिवर का खतरा कम होता है. इसके साथ ही आप मेथी, मूली की भाजी, फूलगोभी, केल जैसी हरी सब्जियां लिवर को साफ रखने में बेहद प्रभावी हैं. इनमें मौजूद क्लोरोफिल शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और एंटीऑक्सीडेंट लिवर पर पड़ने वाले oxidative stress को कम करते हैं

राजमा, चना, मसूर, छोले 

राजमा, चना, मसूर और छोले जैसे लेग्यूम्स पौधे आधारित प्रोटीन के साथ-साथ भरपूर फाइबर देते हैं. इनमें फैट बहुत कम होता है, इसलिए ये फैटी लिवर वाले लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. कई स्टडीज में पाया गया है कि मांस की जगह दालें लेने से लिवर में फैट कम होता है. साथ ही ये पाचन बेहतर करते हैं और ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं, जो फैटी लिवर के लिए बेहद ज़रूरी है.

लौकी - 

लौकी पचने में आसान है, इसलिए लिवर पर दबाव नहीं पड़ता. यह शरीर की गर्मी कम कर लिवर को शांत रखती है. फैटी लिवर व एन्लार्ज्ड लिवर में बेहद लाभकारी.

करेला - 

करेला कड़वा जरूर है, लेकिन लिवर के लिए औषधि जैसा है. यह लिवर एंजाइम को एक्टिव करता है. खून में ग्लूकोज और टॉक्सिन्स को कम करके लिवर को राहत देता है. फैटी लिवर के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी.

लहसुन

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, लिवर का दोस्त भी है. इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड लिवर में जमा होने वाली चर्बी को कम करने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखते हैं

चुकंदर

चुकंदर लिवर के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर में खून का प्रवाह बढ़ाते हैं और उसकी डिटॉक्स क्षमता को मजबूत करते हैं. चुकंदर लिवर कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है और एंजाइम एक्टिविटी को बेहतर बनाता है.

हल्दी और ग्रीन टी

हल्दी को भी आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में खास जगह दी गई है. इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो सूजन को कम करता है और लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है.तो वही ग्रीन टी भी लिवर हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं। 
 


संबंधित समाचार