Foods You Should Avoid During Nautapa : नौतपा के दौरान सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योकि इस समय गर्मी इतनी भीषण पड़ती है कि इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। जिससे लोगों के शरीर में न सिर्फ पानी की कमी हो जाती है। बल्कि पेट और सीने में जलन, एसिडिटी, बेचैनी और घबराहट के साथ उलटी दस्त की शिकायत भी होनी लगती है। इसलिए नौतपा के समय लोगों को अपने खानपान और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही बैगन सहित कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए ताकि नौतपा में सेहत अच्छी रहे। तो चलिए जानते है नौतपा में नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बारे में ,,,
क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन?
- आयुर्वेद बैंगन को 'गर्म' प्रकृति वाली सब्जी बताया गया है। भीषण गर्मी के दौरान इसे खाने से आपकी पाचन क्रिया बिगड़ सकती है, जिससे हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
- बैंगन में प्राकृतिक रूप से ऑक्सालेट पाया जाता है। गर्मियों में, जब पहले से शरीर में पानी की कमी होती है और किडनी पर ज्यादा दबाव रहता है ऐसे में ज्यादा ऑक्सालेट वाली चीजें खाने से किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है।
- बैंगन चूंकि गर्म तासीर वाली सब्जी है, ऐसे में इससे अंदरूनी गर्मी पैदा होती है और एलर्जी वाली प्रतिक्रियाएं जैसे त्वचा लाल होने, खुजली या चकत्ते पड़ने की समस्या बढ़ जाती है।
जिमीकंद, कटहल, नॉनवेज का न करें सेवन
इसके साथ ही नौतपा में तला-भुनीं चीजें, जिमीकंद, कटहल, नॉनवेज, बैंगन और लहसुन, प्रिजर्वेटिव फूड या पैक फूड्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल गर्मी के मौसम में इन चीजों को पचाना मुश्किल होता है। साथ ही इनकी तासीर काफी गर्म होती है। जिससे आपको स्वास्थ्य संबधित परेशानियां हो सकती है।