होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लोहे की कढ़ाई में खाना बनाना है नुकसानदायक, सेहत के साथ न करें खिड़वाल, हो सकती है ये समस्या

लोहे की कढ़ाई में खाना बनाना है नुकसानदायक, सेहत के साथ न करें खिड़वाल, हो सकती है ये समस्या

Iron Kadai side effects : भारत में आज भी अधिकतर घरों में लोहे की कढ़ाई में खाना बनाया जाता है। इससे न सिर्फ आयरन की कमी दूर होती है। बल्कि खून भी बढ़ता है। ऐसे आज हम आपको लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे है। जिससे स्वास्थ्य को कई तरह की दिक्कत हो सकती है। जैसे की दस्त, ब्लीडिंग, मतली आदि परेशानियों का आप शिकार बन सकते है। जो आगे चलकर और भी भयानक रूप ले सकते है। अगर आप भी लोहे की कढ़ाई में खाना बनाते है। तो भूलकर भी इन चीजों को मत पकाए  ... 

लोहे की कड़ाही में खाना पकाने के नुकसान

1. ज्यादा आयरन का सेवन भी नुकसानदायक 

लोहे की कड़ाही से खाना आयरन सोखता है, लेकिन अगर रोज़ाना खट्टे या अम्लीय चीजें इसमें पकाई जाएं, तो शरीर में आयरन की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है. ओवरलोडेड आयरन से लिवर, हार्ट और पैंक्रियास पर असर पड़ सकता है.

2. जंग लगने का खतरा

टमाटर, इमली, नींबू जैसी चीजें लोहे के साथ रिएक्ट करती हैं और बर्तन में जंग लग सकती है. जंग लगे बर्तन से खाना पकाना हानिकारक तत्वों को खाने में मिला सकता है.

3. बर्तन की सफाई और रख-रखाव मुश्किल

लोहे के बर्तन को हर बार इस्तेमाल के बाद तुरंत सुखाना जरूरी होता है, वरना उसमें नमी से जंग लग सकती है. साबुन से धोने पर उसका आयरन कोटिंग हट सकती है, जिससे बर्तन जल्दी खराब होता है.

4. खाने बदल जाता है रंग 

कुछ लोग शिकायत करते हैं कि लोहे की कढ़ाई में पकाए गए खाने का स्वाद थोड़ा धातु जैसा हो जाता है. खट्टे फूड्स का रंग भी गहरा या भूरा हो सकता है, जो देखने में कम आकर्षक लगता है.

5 .नींबू से बनी डिश

लोहे की कढ़ाई में नींबू या अचार से बनने वाली कोई भी चीज बनानी नहीं चाहिए. नींबू के रस में अम्ल पाया जाता है, जो लोहे से प्रतिक्रिया कर पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है. इसकी वजह से पेट को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.
 


संबंधित समाचार