होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ओडिशा में किए गए भूकंप के झटके महसूस, इतनी मापी गई भूकंप की तीव्रता

ओडिशा में किए गए भूकंप के झटके महसूस, इतनी मापी गई भूकंप की तीव्रता

देश में कोरोना वायरस महामारी के दौरान भूकंप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह ओडिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के ब्रह्मपुर के 73 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण-पश्चिम (WSW) में आज सुबह 7:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है।

हालांकि, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए है। राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। 

दिल्ली में 4 महीने में 18 बार लगे भूकंप के झटके

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल देश के अलग-अलग राज्यों में भूकंप के काफी झटके लगे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में तो सिर्फ 4 महीने में भूकंप के 18 झटके लग चुके हैं। ओडिशा में आए इस भूंकप से पहले शुक्रवार को राजस्थान में भूकंप आया था। भूकंप के झटके जयपुर से 82 किलोमीटर दूर महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई थी।


संबंधित समाचार