होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Diwali Puja 2025 Shubh Muhurat: दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त, जानिए दुकान-घर पर कब करें पूजा 

Diwali Puja 2025 Shubh Muhurat: दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त, जानिए दुकान-घर पर कब करें पूजा 

Diwali Puja 2025 Shubh Muhurat: इस साल दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पंचांगों और विद्वानों के बीच विचार-विमर्श के बाद अब दीपावली की तिथि को लेकर चल रहा भ्रम समाप्त हो गया है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना का यह महापर्व इस बार विशेष संयोग में पड़ रहा है।

घर पर पूजन के लिए स्थिर लग्न सर्वोत्तम

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, घर में दीपावली पूजन स्थिर लग्न में करना सबसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि स्थिर लग्न के समय की गई पूजा से मां लक्ष्मी का स्थायी वास घर में होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसीलिए गृहस्थ लोग इस लग्न में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करना उत्तम मानते हैं।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए चर लग्न अनुकूल

व्यापारियों के लिए दीपावली के दिन चर लग्न में पूजन करना श्रेष्ठ होता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चर लग्न में की गई पूजा से व्यवसाय में निरंतर वृद्धि और धन प्रवाह बना रहता है। इस लग्न में लक्ष्मी का चलायमान रूप सक्रिय रहता है, जिससे व्यापार में विस्तार और लाभ की संभावनाएं बढ़ती हैं।

राहुकाल में नहीं करें पूजा

20 अक्टूबर को दीपावली के दिन सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य की शुरुआत या पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए।

घर पर दीपावली पूजन शुभ मुहूर्त 

वृश्चिक लग्न: सुबह 8:23 से 10:39 बजे तक
कुंभ लग्न: दोपहर 2:33 से 4:03 बजे तक
वृषभ लग्न: शाम 7:09 से 9:03 बजे तक (सबसे प्रमुख)
सिंह लग्न: देर रात 1:36 से 3:50 बजे तक

दुकानों पर पूजन शुभ मुहूर्त 

मकर लग्न: दोपहर 12:46 से 2:36 बजे तक
मेष लग्न: शाम 5:31 से 7:08 बजे तक, यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

विशेष योग

इस बार की दीपावली पर स्थिर और चर दोनों लग्नों का सुंदर संयोग बन रहा है, जो घर और व्यापार दोनों के लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, यदि पूजा सही मुहूर्त और विधि से की जाए तो लक्ष्मी कृपा से जीवन में नई ऊर्जा, धन और सफलता प्राप्त होती है।


संबंधित समाचार