Benefits of Wearing Silver :चांदी पहनने का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। इसको धारण करने से न सिर्फ मन बल्कि स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है। चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा से होता है। इसको धारण करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही चिंता, तनाव और बेचैनी जैसी समस्याएं से भी छुटकारा मिलता है ।चांदी पहनने से न सिर्फ ग्रह नक्षत्र ठीक होते है बल्कि शरीर और मन को भी लाभ मिलता है। तो आइए, जानते हैं चांदी पहनने से मिलने वाले कुछ खास फायदे के बारे में ,,,
= मान्यता है कि, चांदी भगवान शिव के नेत्र से उत्पन्न हुई है. ज्योतिष अनुसार चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है. इसे धारण करने से शरीर के जल तत्व और कफ नियंत्रित रहते हैं.
= मान्यता है कि चांदी घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। यही कारण है कि त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।
= ग्रहों की बात करें तो चांदी पहनने से मन मजबूत और मस्तिष्क तेज होता है. चंद्र दोष से जुड़ी समस्या दूर होती है, शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है
= चांदी की अंगूठी पहनने से अर्थराइटिस के लक्षण जैसे दर्द, कठोरता या सूजन कम होते हैं. साथ ही चांदी शरीर में जमे विष को बाहर निकालकर त्वचा को कांतिवान बनाता है.
= चांदी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इस प्रकार चांदी के कई ज्योतिष और स्वास्थ्य लाभ हैं, जिससे यह शुभ के साथ ही हेल्दी धातु भी है.
= चांदी नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने का भी कार्य करती है। चांदी पहनने से जातक की मानसिक स्थिरता बढ़ती है और शांति का अनुभव होता है।
= बता दें कि चांदी का संबंध मुख्य रूप से चंद्रमा और शुक्र से होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चांदी की उत्पत्ति भगवान शिव के नेत्रों से हुई थी इसलिए चांदी को अत्यंत पवित्र और सात्विक धातु माना जाता है।