होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

11 Rashifal June: मिथुन राशि वालों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, जानें आज का राशिफल

11 Rashifal June: मिथुन राशि वालों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, जानें आज का राशिफल

मेष राशि: शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। भाइयों और करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

मिथुन राशि: क्रोध और आवेश से बचें। शिक्षा और करियर से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।  

कर्क राशि: शिक्षा और करियर से जुड़े कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि: परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है।  निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि: खानपान के प्रति रुचि बढ़ सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं।  व्यापार और नौकरी में मेहनत अधिक रहेगी। रिश्तों में मधुरता और निकटता बढ़ेगी।

तुला राशि: धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। मन में उतार-चढ़ाव होगा। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों को दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।  शिक्षा और करियर से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे व्यस्तता बनी रहेगी।

धनु राशि: संतान के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होने के योग हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि: आय और लाभ में वृद्धि के संकेत हैं। अनावश्यक क्रोध से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन के दौरान कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन अंत में सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि: परिवार और संतान से जुड़ी खुशियां मिल सकती हैं। व्यापार में सुधार के संकेत हैं। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। मन थोड़ा अशांत रह सकता है ।

मीन राशि: आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकता है।  परिवार की कुछ समस्या परेशान कर सकती हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों का सामना करें।


संबंधित समाचार