मेष राशि
कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आपका संगीत और कला की ओर रुझान बढ़ सकता है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी
वृष राशि
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है।
कर्क राशि
आज क्रोध और आवेश से बचने की आवश्यकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि
कला और संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं।
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बौद्धिक और रचनात्मक कार्यों से धन लाभ होने के योग हैं। नए वस्त्रों या फैशन की ओर आकर्षण बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
तुला राशि
लेखन, शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दिनचर्या में कुछ असुविधाएं महसूस हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी।
धनु राशि
स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न करें। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। किसी दूसरे स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि
आलस्य के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन में अव्यवस्था बनी रह सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक संगीत की ओर झुकाव बढ़ेगा।
कुंभ राशि
आज क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। नौकरी से जुड़े इंटरव्यू या चयन प्रक्रियाओं में सफलता मिल सकती है। सरकारी सहयोग मिलने के संकेत हैं। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बनी रहेगी।
मीन राशि
रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापारिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ सकती है। लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और नियमित दिनचर्या अपनाएं।