मेष राशि: व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें।
वृष राशि: खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।
मिथुन राशि: पिता का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि: मन परेशान हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा।
सिंह राशि: भवन या सम्पत्ति सुख में वृद्धि होगी। अनावश्यक भागदौड़ में बढ़ोतरी हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
कन्या राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
तुला राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि: भागदौड़ अधिक रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि: यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा।
मकर राशि: नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कारोबार में कुछ बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
कुंभ राशि: बातचीत में सन्तुलित रहें। आय की स्थिति में सुधार होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।