होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

घर में मनी प्लांट लगाने के फायदे है बहुत, लेकिन न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

घर में मनी प्लांट लगाने के फायदे है बहुत, लेकिन न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

भरता के अधिकतर घरों में मनी प्लांट के पौधे लगाएं जाते है। यह दिखने में न सिर्फ अच्छा लगता है। बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है। मनी प्लांट के पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो सुख-सुविधा, ऐशवर्य, यश आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। लेकिन इस प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। ताकि इसका फायदा मिल सके। कई लोग पौधे को गलत दिशा में लगा देते है। जिससे उन्हें फायदे की जगह नुकसान हो जाता है। तो चलिए जानते है मनी प्लांट पौधे को लगाने के लिए उन नियम और तरीकों के बारे में ,,, 

मनी प्लांट लगाने के नियम 

वैसे ही घर के बाहर मनीप्लांट कभी नहीं लगाना चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट घर के अंदर किसी बोतल या गमले में लगा सकते है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए पूर्व-दक्षिण दिशा सबसे उचित मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में पौधा लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

मनी प्लांट के पौधे के आसपास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. ऐसा करने से मनी प्लांट के पौधे का फायदा नहीं मिल पाता है. साथ ही कुंडली में शुक्र देव की नाराजगी का सामना करना पड़ता है.

मनी प्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं लगाना चाहिए, यह दिशा मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए सबसे ज्यादा नकारात्मक मानी गई है. ईशान दिशा का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह करते हैं और शुक्र व गुरु ग्रह के बीच शत्रुवत संबंध हैं इसलिए मनी प्लांट का पौधा आपको फायदा की जगह नुकसान दे सकता है

मनी प्लांट को रखने के लिए हमेशा कांच की नीली या हरे रंग की बोतल का ही प्रयोग करना चाहिए, ऐसा करने से आपके करियर में अच्छी तरक्की होगी. साथ ही मनी प्लांट के पौधे को सीधी धूप में रखने से बचें.


संबंधित समाचार