होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : रीवा से रायपुर की सीधी उड़ान आज से शुरू, पहली फ्लाइट में सफर करेंगे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, शेड्यूल जारी

MP NEWS : रीवा से रायपुर की सीधी उड़ान आज से शुरू, पहली फ्लाइट में सफर करेंगे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, शेड्यूल जारी

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से रायपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा आज से शुरू होने जा रही है। फ्लाइट का संचालन हफ्ते में चार दिन होगी। जिसको लेकर शेड्यूल भी  जारी कर दिया। तो वही रीवा - रायपुर के बीच शुरू होने जा रही इस हवाई यात्रा का लुफ्त मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उठाएंगे। राजेंद्र शुक्ल आज शाम 5 बजे रीवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे और  शाम 6.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद अगले दिन दोपहर 3.15 बजे रायपुर से फ्लाइट पकड़कर भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

 इतना लगेगा किराया 

फ्लाइट का संचालन एलायंस एयर द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर बुकिंग और शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। जिसके लिए यात्रियों को रीवा से रायपुर जाने के लिए 3 हजार 614 रुपये किराया चुकाना होगा। तो वहीं रायपुर से रीवा आने वालों के लिए किराया 4 हजार 293 रुपये निर्धारित किया गया है। 

फ्लाइट मार्ग

एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रीवा में रुकेगी और उसके बाद रायपुर के लिए रवाना होगी. इसी तरह, रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी.

एक घंटे में सफर होगा पूरा 

बता दें कि अभी तक सिर्फ रीवा से इंदौर और भोपाल के लिए फ्लाइट का संचालन हो रहा था। लेकिन अब रीवा से रायपुर की फ्लाइट भी शुरू कर दी गई है। जिससे यात्रा महज एक घंटे में रायपुर और रीवा के बीच का सफर तय कर सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों का समय बचेगा। बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मज़बूत होगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में भी दोनों राज्यों के बीच तेज़ और सुगम यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। 
 


संबंधित समाचार