राजेश सोनी, डबरा: डबरा के जेल रोड अमरपुरा निवासी सतीश जाटव की पत्नी रेखा जाटव को रात 3बजे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने 108 एम्बुलेंस पर इवेंट लिया लेकिन वहां से कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि अभी दूसरे इवेंट पर हैं, परिजनों के पास महिला को लाने के लिए घर पर कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते मजबूरन डायल 112 को कॉल किया तो बिना समय गवाई महल 5 मिनट में डायल 112 प्रसूता के घर पहुंच गई और उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां महिला की 10 मिनट बाद ही डिलीवरी हो गई , और यदि थोड़ा और लेट हो जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
परिजनों का आरोप है कि जब हम सिविल हॉस्पिटल डबरा पहुंचे तो देखा कि दोनों एम्बुलेंस सिविल हॉस्पिटल में खड़ी थी और चालक एम्बुलेंस की एसी चला कर सो रहे थे। वहीं परिजनों ने डायल 112 पर तैनाद चालक अवधेश चौहान और आरक्षक इंद्रपाल सिंह का धन्यवाद दिया जिनके कारण समय पर महिला हॉस्पिटल पहुंची , और 10 मिनट ही बाद डिलीवरी हो गई ,अन्यथा कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?