होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

धुरंधर 2 रिव्यू: 1 घंटे में 1 लाख टिकट बुक, रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान...

धुरंधर 2 रिव्यू: 1 घंटे में 1 लाख टिकट बुक, रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान...

Dhurandhar 2 review: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में आग लगा दी है। ट्रेलर से बनी उम्मीदों पर फिल्म पूरी तरह खरी उतरी है। इस बार फिल्म में एक्शन, थ्रिल और पॉलिटिकल ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से खूब सराहना मिल रही है।

एडवांस बुकिंग में बना रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा टिकट बुक, हर घंटे 70 हजार+ टिकट बुकिंग, थिएटर्स हाउसफुल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसे साल की सबसे बड़ी ओपनर माना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 200 करोड़ की ओपनिंग संभव

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड करीब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग की वजह से फिल्म की कमाई में और तेजी आने की उम्मीद है।

सेलेब्स भी हुए फैन

फिल्म को लेकर इंडस्ट्री से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। मधुर भंडारकर ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि “उन्होंने सिर्फ एक्टिंग नहीं की, बल्कि किरदार बनकर उभरे हैं। वो नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं।”

कहानी में पॉलिटिक्स का दमदार तड़का

‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें पॉलिटिक्स भी बड़ी भूमिका निभाती है। नोटबंदी जैसे मुद्दों का जिक्र, रियल लाइफ से इंस्पायर्ड किरदार, फैक्ट और फिक्शन का शानदार मिश्रण यही स्टाइल फिल्म को अलग और खास बनाता है।
 
नए चेहरों को मिला बड़ा मौका

फिल्म से वैभव गुप्ता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उन्होंने कहा कि “मैं दशक की सबसे बड़ी फिल्म से डेब्यू कर रहा हूं, इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता।”

यामी गौतम की एंट्री पर सस्पेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम फिल्म में डॉक्टर के रोल में नजर आ सकती हैं। फैंस का मानना है कि उनका किरदार URI: The Surgical Strike से जुड़ा हो सकता है, जिससे यूनिवर्स बनने के संकेत मिलते हैं। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही यह साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बॉक्स ऑफिस तूफान है। जिसमें दमदार एक्टिंग, हाई-ऑक्टेन एक्शन, पॉलिटिकल थ्रिल, रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।


संबंधित समाचार