होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

900 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’: रणवीर सिंह की फिल्म पर पाकिस्तान में चर्चा, वायरल वीडियो में मांगा 80% हिस्सा...

900 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’: रणवीर सिंह की फिल्म पर पाकिस्तान में चर्चा, वायरल वीडियो में मांगा 80% हिस्सा...

Dhurandhar 2 Collections: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर उभरी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की शानदार कमाई और दमदार कहानी ने इसे ग्लोबल स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के कराची शहर के कुख्यात इलाके ल्यारी पर आधारित है, जिसके चलते पड़ोसी देश में भी इसे लेकर खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।

पाकिस्तान में वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कराची के ल्यारी इलाके के कुछ लोग फिल्म की कमाई को लेकर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति मजाकिया अंदाज में कहता है कि फिल्म निर्माताओं को अपनी कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा ल्यारी को देना चाहिए, क्योंकि फिल्म की कहानी वहीं से प्रेरित है। वहीं, दूसरे शख्स ने कहा कि फिल्म ने सैकड़ों करोड़ की कमाई कर ली है, ऐसे में उन्हें ल्यारी के मशहूर ‘चील चौक’ के विकास के लिए कुछ योगदान देना चाहिए।

थाईलैंड में बनाया गया था पाकिस्तान का सेट

दिलचस्प बात यह है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में नहीं हुई है। फिल्म के लिए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में करीब 6 एकड़ में ल्यारी का विशाल सेट तैयार किया गया था। इस सेट को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया कि असली और नकली लोकेशन में फर्क करना मुश्किल हो गया। सेट डिजाइन में भारतीय और थाई कलाकारों ने मिलकर काम किया और न्यूजपेपर कटिंग्स व रिसर्च के जरिए इलाके की वास्तविकता को दर्शाया गया।

भारत में भी हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग भारत के कई शहरों में भी की गई, जिनमें मुंबई, लुधियाना, अमृतसर और लेह-लद्दाख शामिल हैं।

बॉक्स ऑफिस पर बना नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है। धुरंधर 2 सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पाकिस्तान से सामने आए रिएक्शन यह दिखाते हैं कि फिल्म ने सीमाओं के पार भी लोगों का ध्यान खींचा है।


संबंधित समाचार