होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HATA NEWS : हटा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा को लेकर हलचल तेज, अलर्ट में प्रशासन

HATA NEWS : हटा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा को लेकर हलचल तेज, अलर्ट में प्रशासन

हटा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित यात्रा को लेकर हटा में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गौरीशंकर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

 मंदिर परिसर का लिया जायजा

इस दौरान दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह, एसडीएम राकेश मरकाम और तहसीलदार उमेश तिवारी ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में पार्किंग, यातायात नियंत्रण, यात्रा मार्ग, पुलिस बल की तैनाती और विश्राम स्थल सहित विभिन्न बिंदुओं पर रूपरेखा तैयार की गई।

अधिकारियों ने देव गौरीशंकर मंदिर में किए दर्शन 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौरीशंकर मंदिर में दर्शन किए। वहीं, बागेश्वर धाम से आए सेवादार नितिन चौबे ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।


संबंधित समाचार