होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : बड़ी खबर ! अब महाकाल मंदिर में भक्तों को मिलेगा साउथ इंडियन प्रसाद, मंदिर समिति ने शुरू की नई व्यवस्था

UJJAIN NEWS : बड़ी खबर ! अब महाकाल मंदिर में भक्तों को मिलेगा साउथ इंडियन प्रसाद, मंदिर समिति ने शुरू की नई व्यवस्था

उज्जैन :  बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले भक्तों को अब प्रसाद स्वरुप दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसा जाएगा। जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। मंदिर समिति द्वारा शुरू की गई इस नई व्यवस्था के तहत अब भक्तों को इडली, सांभर , स्टीम चावल आदि व्यंजन परोसे जाएंगे। 

अन्नक्षेत्र के मेन्यू में हुआ बदलाव

दरअसल, महाकालेश्वर मंदिर में लगने वाले निशुल्क अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को अभी तक दाल, चावल, रोटी, सब्जी और एक मीठा परोसा जाता है। लेकिन अब मंदिर समिति ने मेन्यू में बदलाव करते हुए भक्तों को भोजन में दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसने का फैसला लिया है। 

प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मिलेगा दक्षिण भारतीय व्यंजन

मिली जानकारी के अनुसार,  मंगलवार को फ़िलहाल श्रद्धालुओं को सांभर, इडली, स्टीम राइस, मौसमी सब्जी और पोंगल परोसा जाएगा, जबकि शुक्रवार को पुलिहोरा, पायसम, रसम, स्टीम राइस और मौसमी सब्जी प्रसाद के रूप में दी जाएगी।

सोमवार को फरियाली भोजन की व्यवस्था

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, इस नई पहल का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को उनके पारंपरिक स्वाद से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को विशेष दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे, जिससे अन्न क्षेत्र की सेवा और अधिक समावेशी बनेगी. वहीं श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को विशेष रूप से फलाहार प्रसाद भी उपलब्ध कराया जाएगा.

दानदाताओं के सहयोग से संचालित होता है अन्नक्षेत्र

दानदाताओं के सहयोग से संचालित इस अन्न क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 10 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहीं से नगर निगम की दीनदयाल रसोई के लिए भी भोजन उपलब्ध कराया जाता है।


संबंधित समाचार