मैहर। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शनिवार को मैहर पहुंचे और मां शारदा देवी के पवित्र दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश व देशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विकास, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की
दरअसल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला आज सतना मैहर के दौरे पर है। इसी के चलते मंत्री जी मां शारदा मंदिर पहुंचे और पूरे विधि विधान से मां की पूजा कर आशीर्वाद लिया और फिर कटनी के लिए रवाना ह गए। इस दौरान मैहर विधायक कांत चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजेन्द्र शुक्ल मां शारदा के परम भक्त
बता दें कि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मां शारदा के परम भक्त है और वो अक्सर माता के दर्शन के लिए मैहर जाते है। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री बनने के बाद भी राजेन्द्र शुक्ला पहले मां शारदा के दर्शन के लिए गए थे।