होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : जहरीली शराब मामले में डिप्टी CM का बड़ा बयान, आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

MP NEWS : जहरीली शराब मामले में डिप्टी CM का बड़ा बयान, आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सागर : मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से जहां लोगों की लगातार मौत हो रही है। तो वही दूसरी तरफ जहरीली शराब से प्रभावित मरीजों का हाल जानने के लिए मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर इलाज और स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली। देवड़ा ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो भविष्य के लिए उदाहरण बने। उनके मुताबिक मामले में 30 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जबकि 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आबकारी अधिनियम की धारा 49A के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें कड़े दंड का प्रावधान है।

घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच

देवड़ा ने पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है और जरूरत पड़ने पर इससे भी बड़ी कार्रवाई होगी।

4 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। वायरल आबकारी विभाग के पत्र और अन्य आरोपों की भी जांच जारी है।


संबंधित समाचार