होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : पितृपक्ष में रानी कमलापति से गया के चेलगी चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां होगा ठहराव, देखें डिटेल

BHOPAL NEWS : पितृपक्ष में रानी कमलापति से गया के चेलगी चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां होगा ठहराव, देखें डिटेल

भोपाल : पितृपक्ष में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति से गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। यह ट्रेन दोनों तरफ से 3-3 फेरे लेगी। ताकि यात्रियों को आने जाने में सहूलियत मिल सके। 

 यहां देखें पूरी डिटेल 

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से दोपहर 15:20 बजे रवाना होकर नर्मदापुरम 16:34 बजे, इटारसी 17:05 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 14:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल गया से 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को चलेगी। यह गया से 15:30 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी 14:05 बजे, नर्मदापुरम 14:43 बजे होते हुए रानी कमलापति 16:15 बजे पहुंचेगी।

यहां होगा स्टॉपेज 

ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर होगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इसमें 2 SLR/D, 4 सामान्य, 12 स्लीपर, 4 AC थर्ड और 2 AC सेकंड कोच शामिल हैं।


संबंधित समाचार