रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा के एक होटल से युवक युवती की लाश मिलने से हड़कप मच गया है। युवक और युवती सतना जिले के बेला के रहने वाले थे। जिन्होंने कुछ दिन पहले रिंग रोड स्थित होटल द अंपायर होटल एंड जनमाशा में कमरा लिया था। इसके बाद दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों के बैग से मिले कीटनाशक
पूरा मामला रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र का है। जहां 24 वर्षीय रवि साकेत और 23 साल की काजल साकेत ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक‑युवती जिस कमरे में ठहरे थे वो सोमवार से बंद था. मंगलवार को कमरे के बाहर से तेज दुर्गंध आने लगी तो होटल के संचालक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो युवक युवती जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। जिनके शवों को तुरंत पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ दिख रहा
जांच के दौरान पुलिस को मौके पर शराब की बोतल मिली, साथ ही मृतकों के बैग से कीटनाशक भी मिला। पुलिस का अनुमान है कि पहले पार्टी की होगी। इसके बाद दोनों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचित कर दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।