होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ram Mandir: राम मंदिर चोरी मामले पर दंडी स्वामी गोविंददास महाराज का बड़ा बयान

Ram Mandir: राम मंदिर चोरी मामले पर दंडी स्वामी गोविंददास महाराज का बड़ा बयान

विनोद मिश्रा, छतरपुर: अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चोरी के मामले को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के माता-पिता के पूज्य गुरु दंडी स्वामी श्री गोविंददास महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में "अभी तो तालाब की छोटी मछली पकड़ी गई है, बड़ी मछली अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।"

भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं

दंडी स्वामी ने कहा कि कुछ लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल उठा रहे हैं कि वे अपने 'पर्चे' से सब कुछ बता सकते थे। इस पर उन्होंने कहा, "क्या वे इसी काम के लिए पैदा हुए हैं..? चोरी का खुलासा करना पुलिस का काम है,उन्हें भी तो सुरक्षित और सुरक्षा चाहिए ।" उन्होंने चोरी की घटना को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर आघात बताते हुए कहा कि "जो लोग मंदिर का चंदा या भगवान का धन चुराते हैं, वे देश और धर्म के प्रति विश्वासघात करते हैं। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। उन्हें उनके कर्मों की सजा अवश्य मिलेगी।"

चंपत राय जैसे कई समाने आएंगे 

दंडी स्वामी ने पुलिस जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि "पुलिस निष्पक्ष जांच करे। दोषियों से सख्ती से पूछताछ होगी तो पूरा सच सामने आ जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि "सरकार किसी राजनीतिक दल की नहीं, अंततः सब भगवान की इच्छा से चलता है।" साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस मामले में "कुछ बड़े लोग अब भी जांच के दायरे से बाहर हैं।" दरोगा जी चोरी करने बालो को चार डंडे अच्छे से लगा दे तो सब चंपत राय जैसे कई लोगों के नाम सामने आ जायेंगे।


संबंधित समाचार